जौनपुर जनपद केजंघई क्षेत्र सहित आस पास के इलाकों में लगातार हो रही बारिश के चलते बभनियांव (डिहवा) गांव निवासी राममूर्ति सरोज का कच्चा मकान धराशाई हो गया। परंतु सहयोग अच्छा था कि रह रहे परिवार के लोग बाल-बाल बच गए लेकिन गृहस्थी का सारा सामान दबकर नष्ट हो गया।
भारी वर्षा से धराशाई कच्चा मकान Photo-vbpnews
पीड़ित स्वजनों ने बताया की कच्चा मकान मे पुरा परिवार रहता था। मकान काफी पुराना हो गया था। बीती रात से रूक रूक कर हो रही बरसात के चलते पुरे परिवार के लोग मकान मे ही मौजूद थे। संयोग ही रहा की चूरूर मुरुर की आवाज सुनकर बाहर भाग निकले। तभी मकान देखते ही देखते बैठ गया। सूचना पर गांव के सम्भ्रांत बिक्की शुक्ला ने पीड़ित के घर पहुच आवश्यक खाद्य सामग्री व आर्थिक मदद किया। वही राजस्व के कर्मचारियों ने आवश्यक कार्यवाही का भरोसा दिलाया हैं।