✍️कृष्ण कुमार मिश्र
जौनपुर(पराऊगंज)। बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, घर, रोजगार, भोजन जैसी बुनियादी जरुरतें सबको पाने का अधिकार है उक्त बातें अंतरराष्ट्रीय मानवता अधिकार एवं मीडिया संगठन द्वारा पीएल चौबे इंटरमीडिएट कॉलेज लालपुर वाराणसी में आयोजित एक गोष्ठी में पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी कुमार मिश्र ने कहीं उन्होंने सभी को अपने अधिकार के साथ कर्त्तव्य का पालन करना भी जरूरी बताया इसमें अड़चनें पैदा करना मानवताधिकारों का हनन है।
कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में विद्यानिवास मिश्र ने पदाधिकारियों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि सामाजिक कार्यों के लिए व्यक्ति अगर समय निकालता है तो इससे अच्छी जीवन की सार्थकता कुछ भी नहीं है। पदाधिकारियों की ओर से डॉ प्रवीण त्रिपाठी बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष ने स्वरचित मानवता अधिकार के ऊपर कविता लोगों के बीच प्रस्तुत किया। उक्त अवसर पर संगठन में जुड़े नए पदाधिकारियों का स्वागत एवं प्रमाण पत्र का वितरण मुख्य अतिथि एवं प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा किया गया। इस अवसर पर अरविंद त्रिपाठी जिला अध्यक्ष वाराणसी विकास सिंह जौनपुर जिला अध्यक्ष शुभम पांडे कार्यकारिणी अध्यक्ष उत्तर प्रदेश नवोदित बहादुर सक्सेना जिला उपाध्यक्ष वाराणसी कार्यक्रम का संचालन पवन तनय मिश्र पुलिस पब्लिक रिलेशनशिप सेल प्रदेश अध्यक्ष ने किया।