केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचाना मिडिया प्रभारियों की जिम्मेदारी : प्रियंक पाण्डेय
मडियाॅहू। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर मीडिया कार्यशाला आयोजित की गयी मीडिया कार्यशाला का शुभारंम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करके व दीप प्रज्वलित करके किया गया। आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव को मद्देनजर मिडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया।
मीडिया कार्यशाला में मौजूद लोग Photo-vbpnews
कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि और पार्टी के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी प्रियंक पाण्डेय ने केन्द्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने जब शपथ लिया था तो देश में इज्जत घर बनाने का संकल्प लिए था जो कि देश के हर प्रदेश के गांव गांव तक अन्त्योदय परिवार को इज्जत घर बनवाने का कार्य बहुत तेजी से चल रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना, धारा 370, 35ए, तीन तलाक, राममंदिर निर्माण, स्वच्छ भारत मिशन व राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तृत चर्चा कि गयी।
मिडिया कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि प्रियंक पाण्डेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही विश्व की इकलौती पार्टी है जिसमें गांव के किसान का बेटा प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री बन सकता है, पार्टी के सर्वोच्च पद पर स्थापित हो सकता है। भारतीय जनता पार्टी मे कार्य करने के लिए हम सभी को गर्व होना चाहिए भारतीय जनता पार्टी एक लोकतांत्रिक पार्टी है अन्य पार्टियों कि तरह नही जिसमे वंशवाद, परिवारवाद ही व्याप्त है। उत्तर प्रदेश में गुण्डाराज, माफियाराज पिछली सरकारों के शासन काल से चला आ रहा था जो कि 2017 मे योगी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार आने पर गुण्डा माफिया राज समाप्त हो गया है गुण्डे माफिये या तो जेल मे है या तो प्रदेश छोडकर भाग गये है।
उत्तर प्रदेश में किसानों को फसल का उचित मूल्य मिल रहा है। जिससे किसान खुशहाल है। कोरोना काल में जहां सारे विपक्षी दल घरो मे बैठे रहे वहीं भारतीय जनता पार्टी का एक एक कार्यकर्ता गांव गांव जाकर लोगों की मदद करते रहे और राशन किट, प्रवासियों को उनके घर तक पहुंचाने का कार्य किया। आगामी विधानसभा चुनाव 2022 मे पूरे देश व विश्व की नजर यूपी पर रहेगी जनता के बीच चुनाव प्रचार से लेकर चुनावी तैयारी तक का दारोमदार भाजपा की मिडिया टीम पर रहेगा। मण्डल मिडिया टीम को प्रभावशाली तरीके से अपनी बाते रखकर विपक्ष को बेनकाब करना होगा। और केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचाना मिडिया प्रभारियों की जिम्मेदारी है व सरकार के कामों को मिडिया के माध्यम से बार बार गिनाये विपक्षी दलों के हमलों का जवाब तथ्यात्मक ढंग से देने के गुर भी सिखाया।
बैठक में भाजपा के जिला प्रभारी के के सिंह ने कहा कि मिडिया टीम संगठन और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का जरिया है आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान मे रखकर आप सबको योजनापूर्वक कार्य करना होगा। अध्यक्षता जिलाध्यझ राम विलास पाल ने किया।बैठक में जिला मिडिया प्रभारी अनुराग सिन्हा ने आये हुए सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
बैठक मे जिला महामंत्री मेहीलाल गौतम, मंयक तिवारी , राजेश उपाध्याय , अजय प्रताप पाल हैप्पी गौतम, अजय गुप्ता , सुनील मौर्या मनीष शुक्ला मनोज जायसवाल शिवम पाल आदि उपस्थित रहे।