मड़ियाहूं।भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से अभद्रता पूर्ण व्यवहार करने पर थानाध्यक्ष सिकरारा का तबादला पुलिस उच्चाधिकारियो के आदेश पर कर दिया गया।
सीओ से वार्तालाप करते भाजपा कार्यकर्ता Photo-vbpnews
बताया जाता है कि बेलवा मंडल अध्यक्ष अंबरीश सिंह व विशाल सेठ भाजपा विधानसभा सोशल मीडिया प्रभारी से थाना अध्यक्ष सिकरारा द्वारा अभद्रता से पेश आने की शिकायत पर सांसद बीपी सरोज जिला अध्यक्ष रामविलास पाल के हस्तक्षेप से थानाध्यक्ष सैय्यद हसन मुंतजर का तबादला हो गया। वहीं नये थानाध्यक्ष सन्तोष राय को थानाध्यक्ष सिकरारा बनाया गया है जिससे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है!