मड़ियाहूं। प्राथमिक शिक्षक संघ का चुनाव विकास क्षेत्र रामनगर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय कटघर में सर्वसम्मति से संपन्न हो गया। कार्यक्रम में चुनाव प्रभारी लक्ष्मीकांत सिंह एवं पर्यवेक्षक लाल साहब यादव की देखरेख में पूर्ण हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं अध्यापकों द्वारा सरस्वती वंदना के साथ किया गया तत्पश्चात प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों का चयन किया गया जिसमें अरुण कुमार सिंह को अध्यक्ष व प्रमोद कुमार दुबे को मंत्री चयनित किया गया।
शपथ लेते शिक्षक पदाधिकारी Photo-vbpnews
तत्पश्चात इस मौके पर मौजूद समस्त पदाधिकारियों को चुनाव प्रभारी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर मनोज कुमार पटेल, राजेश बहादुर सिंह, नन्हे मौर्या, संजय सिंह, शैलेंद्र मिश्र, सरोज दुबे, संतोष सिंह, सुनील दुबे, वीरेंद्र सिंह, चंद्र भूषण शुक्ला, राजेश यादव, मंजीत यादव, कमलेश यादव, अरुण सिंह, मुकेश यादव, राजेश्वर मिश्र, सरोज सिंह, मनीष सिंह, राकेश कुमार गौतम, रजी अहमद, अरुण शर्मा, महेंद्र प्रजापति सहित विकास क्षेत्र के सभी अध्यापक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विनोद कुमार सिंह ने किया।