मड़ियाहूं तहसील के सेउर गांव निवासी श्री पंकज उपाध्याय भाजपा नेता ब्रह्मदेव उपाध्याय के पुत्र हैं।वे हल्द्वानी के SDM पद पर कार्यरत थे। इसके बाद इनको उत्तराखंड बिकास प्राधिकरण का सचिव नैनीताल और उधमसिंह नगर बनाया गया।अब पुनः उत्तराखंड सरकार ने उन्हें प्रोन्नत करके नगर आयुक्त हल्द्वानी काठगोदाम (सिनियर PCS) के पद पर नियुक्त किया है।
पंकज उपाध्याय के प्रोन्नति पर परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है और क्षेत्रवासी सेउर स्थित उनके आवास पर उनके पिता जी को बधाई दे रहे हैं।इस अवसर पर मनीष सिंह, मनीष उपाध्याय, बिनोद जायसवाल,राजकृष्ण शर्मा, अरूण सरोज, मनोज पाठक, प्रवीण पाण्डेय,गया प्रसाद उपाध्याय संजीव गुप्ता, अनिल दूबे सहित अन्य क्षेत्रवासियों ने श्री उपाध्याय को बधाई दी।