किराए के मकान में रहती थी नाबालिक लड़की
उत्तर प्रदेश के कानपुर में चकेरी थाना अंतर्गत फ्रेंड्स कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ मकान मालिक व पूर्व इंस्पेक्टर दिनेश त्रिपाठी ने अकेला पाकर उसके साथ बलात्कार किया।
प्रतीकात्मक फोटो
Image source: google
नाबालिग लड़की के साथ पूर्व इंस्पेक्टर ने किया बलात्कार
इस घटना को परिवार के लोगों ने आपत्तिजनक में देख लिया और इसकी शिकायत चकेरी थाना में की गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पूर्व इंस्पेक्टर दिनेश त्रिपाठी चकेरी थाना में विगत कई वर्षों से प्रभारी के रूप में कार्य कर रहे थे उसी दौरान उन्होंने फ्रेंड्स कॉलोनी में अपना मकान बनवाया उस मकान में किराए पर एक नाबालिग लड़की अपने परिवार के साथ रह रही थी।
पूर्ण इंस्पेक्टर के खिलाफ थाने में एफ आई आर दर्ज
रविवार को रात्रि के समय दिनेश त्रिपाठी आए और लड़की को अपने कमरे में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किए इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। लोगों ने चकेरी थाने में दिनेश त्रिपाठी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पूर्व इंस्पेक्टर दिनेश त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया है।