महाराष्ट्र के अमरावती के रिम्स अस्पताल में सिक्योरिटी इंचार्ज गार्ड महिलाओं का ड्रेस नापने के बहाने आए दिन छेड़खानी व अश्लील हरकतें करता था। जब इसका विरोध महिलाएं करती थी उन्हें नौकरी से निकालने की धमकी बराबर देता रहा।
मनसे कार्यकर्ताओं ने सिक्योरिटी गार्ड की पिटाई करते हुए Image source:Aajtak
घटना के दिन वह महिलाओं का ड्रेस नापने के बहाने अश्लील हरकतें करने लगा जिससे तंग आकर महिलाओं ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना को जानकारी दी इस पर मनसे कार्यकर्ताओं ने सिक्योरिटी गार्ड अरुण गाडवे को रास्ते में ही रोक लिया और जमकर थप्पड़ों की बरसात लगाना शुरू कर दिया और इतना थप्पड़ उसके ऊपर बरसाए गए की वह बेहोश हो गया।
लोगों ने उसे बाइक पर बिठाकर राजापेठ पुलिस को सौंप दिया पुलिस ने छेड़खानी का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मनसे कार्यकर्ताओं ने कहा कि सिक्योरिटी गार्ड आए दिन महिलाओं से छेड़खानी करता रहा इससे तंग आकर महिलाओं ने हमारे कार्यकर्ताओं से शिकायत किया जिस पर हमारे कार्यकर्ता उसको सबक सिखाएं।