मड़ियाहूँ।दिव्यांग भी इस समाज के एक अंग है।उनकी चिन्ता करना,उनकी हिफाजत करना हम सभी का एक नैतिक दायित्व है। वर्तमान केन्द्र की सरकार और प्रदेश की सरकार सभी नागरिकों के साथ साथ दिव्यांग व्यक्तियो को भी सभी सहायता और सुबिधा उपलब्ध कराने के लिए संकल्पित है, उक्त बातें मछलीशहर के सांसद बी पी सरोज ने मड़ियाहूं ब्लाक पर भारत सरकार द्वारा दिव्यांगो को नि: शुल्क उपकरण वितरित करते हुए कहा। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि डा लीना तिवारी विधायक मड़ियाहूँ ने अपने संबोधन में कहा कि इस सरकार द्वारा दिव्यांगो को बहुत ही सरकारी लाभ और मदद दिया जा रहा है।92 दिव्यांगो का रजिस्ट्रेशन किया गया था जिसमें 153 सहायक यंत्र बितरित किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता चन्द्र प्रकाश सिंह पप्पू,ब्लाक प्रमुख लाल प्रताप यादव, जिला कार्यसमिति सदस्य पं राज कृष्ण शर्मा बब्बू,रबि शंकर दुबे, राजेश सिंह,बिनय सिंह, बिनोद सरोज,आदि लोग उपस्थित थे।