जौनपुर जनपद के विकासखंड रामनगर के ग्राम पंचायत औरा में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत अन्न वितरण किया गया।
राशन वितरित करते ब्लॉक प्रमुख अरविंद सिंह मखड़ू Photo-vbpnews
इस वितरण कार्यक्रम के तहत मौके पर विकासखंड रामनगर के वीडियो नितिन कुमार ब्लाक प्रमुख रामनगर अरविंद सिंह मखड़ू भाजपा मंडल नेता राजेश सिंह ग्राम पंचायत अधिकारी दीपक सिंह ग्राम प्रधान पृथ्वी गौरव प्रताप सिंह कोटेदार शिव बाबू सरोज भाजपा नेता मनीष सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
राशन वितरित करते भाजपा नेता राजेश सिंह Photo-vbpnews
इन सभी लोगों की उपस्थिति में हर गरीब परिवार को राशन और बैग वितरित किया गया इस संबंध में ब्लॉक प्रमुख अरविंद सिंह मखड़ू ने कहा प्रधानमंत्री की योजना है यह हर गरीब परिवार तक पहुंचना अति आवश्यक है इसी के चलते यह कार्यक्रम बड़े पैमाने पर चलाया जा रहा है।
इस योजना के संबंध में राजेश सिंह भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा चलाए गए योजना गरीबों तक पहुंचाने का मूल उद्देश्य है।ग्राम पंचायत औंरा में भाजपा मंडल अध्यक्ष द्वारा लगभग 100 लोगों को राशन वितरण किया गया।