मड़ियाहूं। उत्तर प्रदेश सहकारी भूमि विकास बैंक लिमिटेड के मडियाहू शाखा के नवनिर्वाचित चेयरमैन का आज नगर के सम्राट पैलेस में बैंक की तरफ से स्वागत समारोह आयोजित किया गया जिस के मुख्य अतिथि मछली शहर सांसद बीपी सरोज वअध्यक्षता मछलीशहर भाजपा जिलाअध्यक्ष रामविलास पाल कर रहे थे कार्यक्रम में सर्वप्रथम आए हुए कार्यकर्ताओं द्वारा क्षेत्र के पदाधिकारियों द्वारा नवनिर्वाचित चेयरमैन डॉ अजय कुमार सिंह को माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
साथ ही साथ मंच पर बैठे मुख्य अथिति बीपी सरोज, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रामविलास पाल ,निवर्तमान जिला अध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ,अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण त्रिभुवन सिंह, क्षेत्राधिकारी राजेंद्र कुमार ,उप जिलाधिकारी मडियाहू कौशलेश कुमार मिश्र सहित अन्य गणमान्य लोगों को माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मंचासीन सभी वक्ताओं ने भाजपा की कार्यप्रणाली व कार्यकर्ताओं की मजबूत संगठन पर बधाई देते हुए कहा कि विगत 27 -28 वर्षों से एक ही पार्टी का कब्जा रहा है परंतु भाजपा के संगठित कार्यकर्ताओं के बलबूते आज पूरे उत्तर प्रदेश में पहले नंबर की जीत मडियाहू से मानी जा रही है।
जो कि चर्चा का विषय बना हुआ है इसमें सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी व संगठन के लोगों को जितनी भी बधाइयां दी जाए वह बहुत ही कम है कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद बीपी सरोज ने कहा आप लोगों के संगठन मजबूती व कार्य करने के बलबूते इसी तरह अपना हौसला बुलंद करते हुए आगामी 2022 के चुनाव में अपना परचम लहराएंगे ।जिससे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक सशक्त भारत का निर्माण होगा। इस मौके पर तहसील क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्ष व पदाधिकारी गण तथा कार्यकर्ता मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अजय कुमार सिंह महामंत्री भाजपा मछली शहर कर रहे थे।