भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा उषा मौर्या प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश का दायित्व प्रदान किया गया है।
महिला मोर्चा की महामंत्री चुने जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उषा मौर्य
उषा मौर्या ने कहा कि पार्टी के कार्यों को पूर्ण निष्ठा व लगन के साथ करूंगी। प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिए गए इस दायित्व से आम जनमानस में पार्टी के प्रति निष्ठा एवं विश्वास और जगा है। सबका साथ सबका विश्वास के मूल मंत्र पर चलते हुए पार्टी जिस प्रकार पिछड़ी जातियों को आगे बढ़ाने और समाज में कार्य करने का अवसर प्रदान कर रही है उसके लिए भारतीय जनता पार्टी को धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट कर रहे हैं ।
नगर अध्यक्ष विकास शर्मा, नगर मंत्री यशवंत साहू, अच्छेलाल मौर्य, अखिलेश मौर्य बूथ अध्यक्ष, अर्जुन मौर्य, रितेश यादव, देवेंद्र गौतम अमित राव, अभिषेक भारती, दीपक मौर्य यशवंत साहू, मनीष राय, आनंद मौर्य, अरविंद यादव, अरविंद मौर्य, राजेश मौर्य, डॉ राकेश साहू, जयशंकर मौर्य , प्रकाश माली देव आनंद मौर्य, पंकज, प्रमोद कनौजिया, मनोज मौर्य, शिव कुमार मौर्य आदि लोग मौजूद रहे।